पाइप चढ़कर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा डॉक्टर चौथी मंजिल से गिरा, मौत

पाइप चढ़कर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा डॉक्टर चौथी मंजिल से गिरा, मौत

इंदौर|आकाश धोलपुरे|  मध्य प्रदेश के इंदौर में एक डॉक्टर की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स होस्टल में प्रेमिका से मिलने पाइप के सहारे प्रेमिका से मिलने गया था। तभी चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। प्रेमिका एक दिन पहले ही अपने गांव से होस्टल आई थी।

जानकारी के मुताबिक इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात एक डॉक्टर की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। खुड़ैल टीआई रूपेश दुबे के अनुसार मृतक बैतूल निवासी डॉ. आयुष (24) पिता राजीव शर्मा है। आयुष ने यहीं से एमबीबीएस किया है और अब इंटर्नशिप कर रहा था। वह ब्वॉयज हॉस्टल में रहता था और पाइप के सहारे गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली प्रेमिका से मिलने गया था। अचानक पाइप टूट गया और चौथी मंजिल से पीठ के बल नीचे आ गिरा।

घटना रात करीब 3.30 बजे की है। लॉकडाउन के कारण छात्रा घर चली गई थी। वह शुक्रवार को ही कॉलेज लौटी थी। रात को दोनों ने फोन पर बातचीत की और आयुष ने कहा कि वह मिलने आ रहा है। देर रात जब आयुष छत पर पहुंचा और लोहे का पाइप पकड़कर गर्ल्स हॉस्टल की छत पर पहुंच गया। उसने प्लास्टिक पाइप से परिसर में पहुंचने की कोशिश कि और वह पाइप पर चढ़ा वह टूट गया। फर्श पर गिरने के बावजूद किसी को उसकी आवाज नहीं आई। कुछ देर बाद जब पाइप टूटने से पानी जमा होने लगा तो महिला गार्ड वहां देखने गई। उन्होंने आयुष को देख सभी को ‌सूचना दी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews