Domino’s Girl को सरेआम पीटा, लेडी गैंग ने चलाये लात, घूंसे, डंडे

Domino’s Girl को सरेआम पीटा, लेडी गैंग ने चलाये लात, घूंसे, डंडे

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में चार लड़कियों द्वारा एक लड़की को सरेआम पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वायरल वीडियो को कोई इंदौर की लेडी डॉन (Indore Lady Don) कहकर फॉरवर्ड कर रहा है तो कोई इंदौर की लेडी गैंग (Indore Lady Gang)  बोलकर।  घटना शनिवार की बताई जा रही है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चार लड़कियां एक लड़की को बुरी तरह सरेआम सड़क पर पीटती दिखाई दे रही हैं।  लड़कियां डंडे, लात और घूंसे बरसा रहीं है। लड़कियों से अपना बचाव कर रही लड़की Domino’s में काम करती है। घटना द्वारिकापुरी की बताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें – MP News: सीएम शिवराज ने की अमित शाह से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा, आमजन को जल्द मिलेगा लाभ

टीआई सतीश द्विवेदी के मुताबिक नंदिनी यादव निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी की शिकायत पर उसी की कॉलोनी में रहने वाली पिंकी और उसकी तीन सहेलियों पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। नंदिनी डोमिनोज में काम करती है , शनिवार को वो ऑफिस जा रही थी तभी पिंकी और उसकी तीन साथियों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : मां ने कराई नाबालिग की शादी , दादी की शिकायत पर मामला दर्ज

पिंकी और उसकी तीन सहेलियों ने नंदिनी को डंडे, लात और घूंसों से जमकर पीटा, नंदिनी मादा की गुहार लगाती रही लेकिन कोई नहीं उसने बड़ी मुश्किल में अपनी जान बचाई।  खास बात ये हैं वीडियो में लेडी गैंग के एक अन्य सदस्य ने बनाया और फिर वायरल कर दिया, बताया जा रहा है कि पिंकी इलाके के बदमाश लड़कों के साथ गैंग बनाकर घूमती है , अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews