
इंदौर, आकाश धोलपुरे| राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) ने प्रो. रेणु जैन (Renu Jain) (प्रो. जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर) को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAV), इंदौर का कुलपति नियुक्त किया है। कुलपति के रूप में प्रो. जैन का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से 4 वर्ष की कालावधि के लिए होगा।
बता दें कि बीते साल जून 2019 में विश्वविद्यालय में धारा 52 लगाकर तत्कालीन कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़ को हटाया गया था। फिर महीनेभर इंतजार के बाद डॉ. रेणु जैन को कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब डॉ. जैन को दोबारा अवसर मिला है। उनका कार्यकाल चार साल का रहेगा।
कुलपति के लिए करीब 20 दावेदारों ने इंटरव्यू दिए थे। कोरोना पॉजिटिव होने से कुलपति डॉ. रेणु जैन को राजभवन ने ऑनलाइन साक्षात्कार की अनुमति दी थी।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

