Indore News -ड्रग वाली आंटी के बाद एक और नशे का सौदागर गांजे के साथ अरेस्ट

Indore News -ड्रग वाली आंटी के बाद एक और नशे का सौदागर गांजे के साथ अरेस्ट

इंदौर, आकाश धोलपुरे। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) से मिले फ्री हैंड के परिणाम अब सामने आने लगे है जहां एक और इंदौर (Indore) में ड्रग (Drug) माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उनके अवैध आशियानों को नेस्तोनाबूद किया जा रहा है तो दूसरी ओर पुलिस अब नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए पॉइंट टू पॉइंट कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े…Indore News – हुक्का बार पर पुलिस के छापे से हड़कंप, 8 युवक-युवती गिरफ्तार

इसी का परिणाम है कि सोमवार को इंदौर पुलिस ने एक बड़े तस्कर को अपनी गिरफ्त में लेकर उसके पास से बड़ी मात्रा में गांजा (Hemp) बरामद किया है।  ड्रग माफियाओं (Drug mafias) पर अभियान के तहत, इंदौर की कनाडिया पुलिस (Indore Police) को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले तस्कर को गिरफ्तार (Arrest) कर उसके पास से 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है।

यह भी पढ़े…MP Politics: अब इस दिग्गज की बीजेपी में हुई घर वापसी, कांग्रेस में हड़कंप

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजे की सप्लाई करने के लिए इंदौर बायपास पर आया हुआ है जिसके बाद सूचना पर घेराबंदी कर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से 20 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी का नाम सुनील पिता राम निवासी बांदा, जिला धार पता चला हैं। पकड़ा गया आरोपी धार से गांजे की डिलीवरी देने इंदौर आया हुआ था। एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि फिलहाल, आरोपी से पूछताछ कर रही है जिसके बाद अन्य खुलासे होने की उम्मीद है। ड्रग वाली आंटी के सामने आने के बाद इंदौर पुलिस ड्रग माफियाओं की सरगर्मी से तलाश कर रही है ताकि नशे के कारोबार पर सख्ती से नकेल कसी जा सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews