Indore News: फेल होने के डर से नाबालिग ने रची अपहरण की साज़िश, पढ़ें पूरी खबर

Indore News

Indore News : इंदौर में एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया था, जिसमें नाबालिग ने अपने अपहरण होने की जानकारी परिजनों को फोन पर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को धरमपूरी से बरामद किया और महाकाल मंदिर के धागे ने पूरे राज से पर्दा उठा दिया। फेल होने के डर से उसने अपने अपहरण की साजिश रची थी।

बाणगंगा थाना का मामला

दरअसल, मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिग के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि उसकी बेटी कोचिंग गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। वहीं, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें कुछ नजर नहीं आया लेकिन अगले दिन नाबालिग ने अपने पिता को फोन करके यह जानकारी दी कि उसे आकर बचा लिया जाए। इस बात की सूचना पिता ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत धरम पूरी पहुंची।

सख्ती से पुछताछ

वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाबालिग को अपनी अभिरक्षा में लिया और थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि रिक्शा वाले ने उसका अपहरण किया था। जब उसे होश आया तो वह एक खेत में थी, वहां से उसने अपने पिताजी को जानकारी दी थी लेकिन उसके साफ-सुथरे कपड़े देखकर पुलिस का शक गहराता गया और हाथ में एक महाकाल मंदिर का धागा भी बंधा हुआ था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी कहानी बयां कर दी।

परिजनों को सौंप

उसने बताया कि वह फेल हो गई थी और परिजन की सहानुभूति प्राप्त करने के लिए उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। वह अपने कोचिंग क्लास से सीधे उज्जैन चली गई थी, वहां उसने महाकाल के दर्शन किए और धर्मपुरी में आकर अपने पिता को अपराहन की जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस ने महाकाल मंदिर के धागे से पूरी झूठी कहानी से पर्दा हटा दिया और उसे समझाइश देकर परिजन को सौंप दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”826630397″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews