
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर की जोन 2 के अंतर्गत आने वाली खजराना थाना पुलिस थाना को एक सफलता हाथ लगी है, जिसमे क्षेत्र के अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो बदमाश पकड़े गए। खजराना थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान दो बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ़्तार किया है।
बता दें कि जोन 2 एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खज़राना थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के स्टार चौराहे पर वाहन चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के दो बदमाशों को दो देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए दोनों बदमाश भैय्यू सुरीला और अकरम चीना खजराना थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज़ है।
पूछताछ में जुटी पुलिस
फ़िलहाल दोनों ही बदमाशों से सख्ती से पूछताछ की जा रही की वह अवैध हथियार किस मकसद से लेकर घूम रहे थे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1031066018″]
