
Indore News : इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कामकाज पर अब अधिकारी कर्मचारियों के आंदोलन का गहरा असर नजर आने लगा है। जिसे 15 दिन पूरे हो चुके हैं। मामले को लेकर संघ के अध्यक्ष ने बताया था कि दो से तीन मांगों पर सहमति बनी है। इसके बावजूद हड़ताल जारी रखने की बात कही गई थी जो अभी भी जारी है। जिसके कारण परीक्षा रिजल्ट जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर सबसे ज्यादा असर हो रहा है और परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है। यदि आंदोलन आगे भी जारी रहा तो एक बार फिर परीक्षा आगे बढ़ानी पड़ सकती है। जिससे आगामी सत्र में एडमिशन की प्रक्रिया भी प्रभावित होगी। साथ ही, प्रवेश प्रकिया पर भी गहरा असर पड़ सकता है।
रिजल्ट नहीं हो पा रहा जारी
इधर, डीएवीवी के बीए, बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आगामी सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर कोर्स में एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शहर के करीब 141 कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इससे पहले विश्वविद्यालय ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा रिजल्ट जारी कर दिए थे लेकिन अभी भी कई रिजल्ट जारी होना बाकी है। ऐसे में अधिकारी कर्मचारियों के आंदोलन के कारण रिजल्ट जारी नहीं हो पा रहा है। आंदोलन के चलते डीएवीवी को 27 से 31 मई तक की परीक्षाएं आगे बढ़ानी पड़ी है।
[dgv_vimeo_video id=”831439466″]
परीक्षा स्थगित
मई के तीसरे सप्ताह में विश्वविद्यालय ने बीजेएमसी, बीए एलएलबी दूसरे, पांचवें सातवें सेमेस्टर सहित अन्य कई कोर्स के नतीजे घोषित किए थे। कर्मचारी संगठन के आंदोलन के कारण विश्वविद्यालय की स्थिति गंभीर होती नजर आ रही है। छात्रों को कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा स्थगित कर दी है। इसके अलावा, स्टूडेंट्स को रिजल्ट मिलने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे में डीएवीवी जल्द से जल्द रिजल्ट और डिग्री जारी करने की बात कर रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”831437704″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

