
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसका एक ताजा मामला आज एक बार फिर सामने आया है, जब ठगों ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला भतीजा बनकर सोनिया सिटीजन से 15 लाख रुपए की ठगी की है। पहले उसने पीड़ित को फोन पर गुमराह किया कि उनके भतीजे का वीजा खत्म हो गया है। इस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसे बचाने के लिए 15 लाख रुपये चाहिए।
वाट्सएप के वर्चुअल नंबर का किया इस्तेमाल
इस काम के लिए ठगों ने वाट्सएप के वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल किया, जिससे एसटीडी कोड देखकर पीड़ित को यकीन हो गया कि कॉल विदेश से आई है। बता दें कि पीड़ित की पत्नी की बहन का बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता हैं। इस कारण पीड़ित को लगा कि फोन उसका ही है। वह बात करते हुए लगातार रो रहा था। उसकी आवाज सुनकर पीड़ित को शंका हुई, तो उन्होंने पूछा लेकिन तब उसने जवाब दिया कि गला खराब होने के कारण आवाज ऐसी है। रोने के कारण पीड़ित उसकी बातों में आ गया और बैंक जाकर उन्होंने उसके बताए अकाउंट डिटेल्स में 15 लाख रुपए जमा कर दिए। बाद में जब उन्होंने अपने असली भतीजे से संपर्क किया, तो सच्चाई सामने आई कि उनके भतीजे के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।
एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात
घटना के बाद तुरंत पीड़ित ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को दी। साथ ही वाट्सएप के वर्चुअल नंबर को विवरण भी दिया। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की टीम द्वारा संबंधित बैंक खातों को सीज कर दिया है। साथ ही पुरे मामले में जांच की जा रही है। वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि ऐसे मामलों में जनता को सतर्क रहना चाहिए और अज्ञात कॉल्स पर पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी जांच करनी चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”1007386771″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

