सरकारी स्कूल में करा दी चुनावी सभा, शिक्षक समेत दो पर एफआईआर दर्ज

पुलिस

इंदौर, आकाश धोलपुरे| उपचुनाव (By-election) वाली 28 सीटों में से सबसे हॉटसीट मानी जा रही सांवेर विधानसभा (Sanwer Assembly) में प्रशासन की कड़ी निगरानी है| आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है| इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह (Manish Singh) के निर्देश पर सरकारी स्कूल के शिक्षक सहित दो व्यक्तियों के विरुद्ध एफ आई आर (FIR) दर्ज की गई है|

जानकारी के मुताबिक, सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवली के शासकीय स्कूल परिसर में बगैर अनुमति के राजनीतिक आयोजन होने पर एक शिक्षक सहित दो व्यक्तियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि ग्राम देवली में बगैर अनुमति के राजनीतिक सभा का आयोजन होने पर आयोजक मिथुन पिता तकेसिंह दरबार एवं सहायक शिक्षक दिलीप संधवाने के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है।

बता दें कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 3 नवंबर को मतदान होना है, क्षेत्र में आचार संहिता लागू है| इस सीट से तुलसी सिलावट भाजपा से प्रत्याशी हैं, वहीं कांग्रेस ने प्रेमचंद गुड्डू को मैदान में उतारा है| बसपा ने पूर्व एसडीएम विक्रम सिंह गहलोत को प्रत्याशी बनाया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews