
MP Smart Meter : मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ता सुविधाओं में बढ़ोत्तरी और डिजिटलाइजेशन के लिए स्मार्ट मीटर प्राथमिकता से लगाए जा रहे हैं। बता दें कि अब तक 9 जिलों में 5 लाख 55 हजार स्मार्ट मीटर निःशुल्क लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही अन्य कस्बों में भी स्मार्ट मीटरीकरण शुरू है। इसके अलावा, खरगोन और महू शहर पहले ही पूर्ण स्मार्ट मीटरीकृत हो चुके है।
इन जिलों में लगाए गए स्मार्ट मीटर
बता दें कि सबसे ज्यादा अब तक इंदौर शहर में 2 लाख 52 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं जबकि उज्जैन में 80 हजार, रतलाम शहर में 71,500, देवास शहर में 45,500 स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। वहीं, मंदसौर में 7 हजार, झाबुआ में 13 हजार, बड़वानी में 12,800 और नीमच में 1,000 स्मार्ट मीटर लग चुके है। इन स्थानों पर निःशुल्क रूप से स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य जारी है।
प्रबंध निदेशक ने दी ये जानकारी
प्रबंध निदेशक तोमर ने बताया कि स्मार्ट मीटर पावर फैक्टर भी रीड करते है। इससे गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को समय पर पावर फैक्टर छूट प्रदान करने में बहुत आसानी हो रही है।
सौर ऊर्जा गणना में भी कारगर
साथ ही रूफ टॉप सोलर नेट मीटर से संबद्ध उपभोक्ता को पृथक से नेट मीटर लगाने की जरूरत नहीं होती है। इस तरह स्मार्ट मीटर सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए प्रोत्साहन में भी अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रहा है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

