
Indore News : मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट पर लगातार तेजी से काम किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले आठ शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका था जबकि पिछले चार-पांच दिनों में कंपनी क्षेत्र के दो शहरों सहित अब दस शहरों के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
किन शहरों में काम शुरू?
प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का काम पश्चिम क्षेत्र में अधिक हुआ है। यहां बिजली कंपनी द्वारा इंदौर तथा उज्जैन जैसे बड़े शहरों के साथ छोटे-छोटे शहरों में भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरु किया जा चुका है। पूर्व में 9 शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है जबकि सोमवार को मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र वाले जोबट में भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है।
यह बिजली कंपनी क्षेत्र का दसवां स्मार्ट मीटर वाला शहर है। बिजली कंपनी ने अब तक इंदौर, उज्जैन, देवास, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, मंदसौर, सेंधवा और महू सहित 9 शहरों में काम शुरू हो चुका है जबकि जोबट में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

