खंडवा में निजी अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा कर्मचारी, इंदौर में इलाज

खंडवा में निजी अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा कर्मचारी, इंदौर में इलाज

इंदौर, आकाश धोलपुरे। खंडवा के एक निजी अस्पताल में काम करने वाला कर्मचारी अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गया। हालांकि उसकी जान तो बच गई लेकिन नीचे पड़े लोहे का एंगल उसके शरीर के आर-पार हो गए। जिसके बाद घायल अवस्था में कर्मचारी को इलाज के लिए परिजन इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां घायल कर्मचारी का उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक पूरी घटना खंडवा के गुर्जर हॉस्पिटल की है, जहां सोमवार रात को हॉस्पिटल में काम करने वाले कर्मचारी हरीश गांगड़े तीसरी मंजिल से कूद गया। कर्मचारी जब नीचे कूदा तो किस्मत ने उसका साथ दिया और वो बच तो गया लेकिन नीचे रखा दस फीट का लोहे का एंगल उसके पेट मे घुस गया। उसे इलाज के लिए इंदौर लाया गया है और घायल का ऑपरेशन कर लोहे का दस फीट का एंगल काटकर निकाला जा रहा है। वहीं हरीश गंगराड़े के परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या की कोशिश नहीं है, कोई उसकी हत्या करना चाहता है जिसके चलते उसे तीसरी मंजिल से फेंका गया। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कर्मचारी ने सुसाइड अटेंप्ट किया था लेकिन परिजनों का आरोप है कि ये उन्हें मारने की साजिश थी और किसी ने उन्हें धक्का दिया है। फिलहाल, इस घटना ने खंडवा से लेकर इंदौर तक सनसनी फैला दी है और मामले की असलियत पूरी जांच के बाद ही सामने आएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews