उत्तराखंड के इंजीनियरों ने इंदौर में सीखी स्मार्ट मीटरिंग, अब तक यहां आ चुके हैं 30 दल

उत्तराखंड के इंजीनियरों ने इंदौर में सीखी स्मार्ट मीटरिंग, अब तक यहां आ चुके हैं 30 दल

Indore News : उत्तराखंड बिजली बोर्ड के उच्च अधिकारी बुधवार को इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्मार्ट मीटर कैसे लगाएंगे, चुनौतियों से कैसे निपटेंगे, स्मार्ट मीटर के बारे में उपभोक्ताओं को कैसे समझाएंगे, क्या ये मीटर सुविधाएं बढ़ाएंगे और लॉस कम कर पाएंगे ये सभी प्रश्न हैं। इन अधिकारियों का इंदौर के अधिकारियों ने संतोषजनक उत्तर भी दिया। उत्तराखंड के देहरादून एवं टिहरी से वरिष्ठ अधिकारी वीरेंद्र सिंह पंवार और शैलेंद्र सिंह स्मार्ट मीटर योजना की विस्तार से जानकारी ली।

बताई गई मुख्य बातें

उन्होंने मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी स्मार्ट मीटर मास्टर कंट्रोल सेंटर पहुंचकर 3 घंटे जानकारी ली। उनका स्मार्ट मीटर मास्टर कंट्रोल सेंटर में कार्यपालन यंत्री कीर्ति सिंह एवं सेंटर प्रभारी नवीन गुप्ता ने स्वागत किया और परियोजना से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दी। उत्तराखंड के इस उच्च स्तरीय़ दल को इंदौर के परमाणु नगर में 5 वर्ष पहले लगाए गए पहले स्मार्ट मीटर लगाने से लेकर अब तक करीब सवा 5 लाख स्मार्ट मीटर लगाने के क्रमबद्ध कार्यों की श्रृंखला की मुख्य बातें बताई गई।

अब तक यहां आ चुके हैं 30 दल

इंदौर के स्मार्ट मीटरीकरण को देखने के लिए अब तक 30 राज्य, केंद्रीय संस्थाओं, विदेशी संस्थाओं के दलों ने जानकारी ली है। बता दें कि 5 से ज्यादा देशों ने इंदौर के स्मार्ट मीटरीकरण को सराहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews