कोरोना के बीच इंदौर में दिखा जन्माष्टमी का उत्साह, जगह जगह मंदिरों में किया जा रहा है पूजन

कोरोना के बीच इंदौर में दिखा जन्माष्टमी का उत्साह, जगह जगह मंदिरों में किया जा रहा है पूजन

इंदौर, आकाश धोलपुरे

इंदौर सहित देशभर में बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर शहर के मंदिरों पर भगवान श्री कृष्ण का आकर्षक श्रृंगार कर भोग भी अर्पित किया गया। इंदौर के प्राचीन हंसदास मठ पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर परिवार के साथ ही जन्माष्ठमी पर्व मनाया गया। हालांकि इस बार जन्माष्टमी पर्व पर कोरोना का असर देखा गया। पूजन के दौरान यह रणछोड़ दास भगवान का अभिषेक किया गया वहीं बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को पंडितों ने झूला भी झुलाया। मन्दिर के पुजार पवन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण आम भक्तों को मन्दिर में प्रवेश नहीं दिया गया लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से भक्तों को दर्शन करवाए गए है।

इंदौर में घरों से लेकर मंदिरों तक मे भगवान के लड्डू गोपाल अवतार का पूजन किया जा रहा है। शहर के ह्रदय स्थल राजबाड़ा पर स्थित बांके बिहारी मंदिर और यशोदा मंदिर में भी जन्माष्टमी का उत्साह देखा गया। हालांकि कुछ स्थानों पर कल भी ये त्योहार मनाया गया लेकिन अधिकतर स्थानों पर आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है। राजबाड़ा स्थित बांके बिहारी मंदिर में आज भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया, वही यशोदा माता मंदिर में भी जय श्री कृष्णा की गूंज सुनाई देने के साथ ही भगवान की आराधना की जा रही थी।

इस वर्ष बहुत कम श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे जिसकी वजह साफ है कोविड नियमो का पालन और कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। जहां मन्दिर में पुजारियों का मानना है कि प्रशासन के निर्देशो के मुताबिक ही आज मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। वही श्रद्धालुओं ने देश भर की सलामती और खुशहाली की प्रार्थना भगवान श्रीकृष्ण से की। मंदिरों में आज रात 12 बजे विशेष पूजन के साथ ही माखन और मिश्री का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews