
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 11 लाख की शराब जब्त की है। इसके साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसपर कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा उससे पूछताछ जारी है।
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी भंवरकुआं क्षेत्र से अपने घर से ही शराब की सप्लाई करता था। वहीं, पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पास से कुल 307 बोतल शराब जब्त की गई है। जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई जा रही है।
सहायक आबकारी ने कही ये बात
सहायक आबकारी मनीष खरे के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही आयुक्त ने ये भी कहा कि पकड़ी गई शराब इंदौर की नहीं है, बल्कि बाहर से मंगवाई गई है। इसकी जानकारी भी निकाली जा रही है। जल्द ही मामले में और अधिक जानकारी एकत्रित कर ली जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”969639838″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

