धर्मांतरण मामले में इंदौर के थाने में F.I.R दर्ज, पीड़ित पिता ने कहा ‘जिहादी मानसिकता से पूरा परिवार हो गया खत्म’, लगाए गंभीर आरोप

धर्मांतरण मामले में इंदौर के थाने में F.I.R दर्ज, पीड़ित पिता ने कहा ‘जिहादी मानसिकता से पूरा परिवार हो गया खत्म’, लगाए गंभीर आरोप

Indore News: इंदौर में 8 साल के मासूम बच्चे के साथ धर्मांतरण के लिए खतना करवाने का मामला सामने आया है। खजराना पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है। फरियादी महेश कुमार नाहटा निवासी राजस्थान ने आरोपी इलियाश कुरैशी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार आरोपी ने उनकी पत्नी और बेटे का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया और उन्हें इस्लामिक धर्म के हिसाब से रहने के लिए विवश किया।

फरियादी ने क्या कहा?

फरियादी महेश कुमार ने कहा, “मेरे बेटे का नाम मनन जैन था। लेकिन आरोपी इलियाश कुरैशी ने जिहादी मानसिकता से जबरदस्ती उसका खतना करवा दिया और उसे मुस्लिम धर्म के हिसाब से रहने के लिए मजबूर किया।” उन्होनें यह भी कहा कि, “सरकारी जन्म प्रमाण पत्र में भी कूट रचना कर आरोपी उनके बेटे मनन का फर्जी पिता बन गया। मेरे बेटे को जैन धर्म से बदलकर मुस्लिम धर्म में बदलकर मुस्लिम तौर-तरीके और परिवेश में जीने के लिए आरोपी ने विवश किया।” इलियाश कुरैशी ने न सिर्फ मेरे बेटे बल्कि मेरी पत्नी का भी जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया। जिहादी मानसिकता के कारण मेरा पूरा परिवार  खत्म हो गया”

पुलिस ने केस दर्ज किया, जांच शुरू

पीड़ित पिता की शिकायत पर इंदौर के खजराना में रहने वाले आरोपी इलियाश कुरैशी के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 467, 468,471, मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 3 और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 4 के तहत किया केस दर्ज कर लिया है। फरियादी वर्ष 2018 से ही अपने बेटे और पत्नी तलाश कर रहा था, लेकिन उन्हें मुस्लिम परिवेश में देखकर हैरान हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में खजराना पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews