
Indore News : केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ पाने के सरकारी दफ्तर के चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक ने सभी योजनाओं के अधिकारियों को एक जगह इकट्ठा कर मेला लगाया। दरअसल, विकसित भारत संकल्प यात्रा तहत तिलक नगर कम्युनिटी हॉल में मेले का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत आदि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक, पार्षद सही मायनों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को सार्थक करने का प्रयास कर रहे है। अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले, इसके लिए केंद्र की योजनाओं के स्टॉल लगाकर लाभ दिला रहे हैं। मेले में पूर्व पार्षद परसराम वर्मा, आशा होलासराय सोनी, अजय सिंह नरुका, शैलेन्द्र महाजन, विक्रम सिंह शेखावत, तीरथपाल यादव, पवन भार्गव, रमेश जैन, अभिषेक सोनी, शीतल थोराथ, लता केथवास, पंकज चौहान, कन्हैया जोशी, प्रवीण जैन आदि मोजूद थे।
इन योजनाओं के लगाए स्टॉल
- प्रधानमंत्री स्वनिध योजना
- विश्वकर्मा योजना
- उज्जवला योजना
- मुद्रा लोन योजना
- स्टार्टअप इंडिया
- स्टैंडअप इंडिया
- अमृत भारत स्टेशन योजना
- जनऔषधि परियोजना
- डिजिटल भुगतान
- अधोसंरचना
- आयुष्मान भारत योजना
- प्रधानमंत्री आवास योजना
- स्वच्छ भारत अभियान
- अमृत योजना
- सौभाग्य योजना
- खेलो इंडिया
- आरसीएस उड़ान
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

