
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने जयपुर में फाइव स्टार विला बेचने के नाम पर सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
क्राइम डीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर एक कंपनी बनाई, दोनों ने कंपनी बनाकर जयपुर में फाइव स्टार विला तैयार कर बेचने के नाम पर सोशल मीडिया पर विज्ञापन दिया और फर्जी विज्ञापन की मदद से इंदौर की एक महिला से 22 लाख रुपये ठग लिए और अपना मोबाइल बंद कर लिया।
साइट पर ना कोई जमीन, ना कोई निर्माण कार्य
डीसीपी ने बताया कि महिला ने ठगों की बात पर भरोसा करते हुए 14 सितमबर 2023 से 21 नवम्बर 2023 के बीच उन्हें 22 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और जब वो ठगों द्वारा बताई गई साइट देखने जयपुर गए तो उन्हें वहां कुछ दिखाई नहीं दिया जब उन्होंने ठगों से इस मामले में बात की तो वे टरकाते रह फिर मोबाइल बंद कर लिया, पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
मुंबई से आरोपियों को पकड़कर लाई इंदौर पुलिस
तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जो मुंबई की मिली और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को पकड़ लाई , गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ़ धीरज वाधवानी जयपुर की पत्रकार कालोनी का निवासी है जबकि उसके साथ धोखाधड़ी करने वाली प्रीति राव उर्फ़ प्रीति यादव नागलोई दिल्ली की निवासी है, इंदौर की महिला से अधिकतर प्रीति ही बात करती थी।
पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ
पुलिस आरोपियों को रिमांड पर ले रही है, पुलिस इस बात का भी पता लगाएगी कि इनके साथ और कौन कौन लोग शामिल हैं, पुलिस ने कहा कि पूछताछ में ये भी पता लगाया जायेगा कि इससे पहले ये कितने लोगों के साथ इस तरह की वारदात कर चुके हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1120875851″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

