
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 8 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी के मामले में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। दरअसल, ठेकेदार द्वारा बैंक गारंटी को जमा की जाती है, उसमें फ्रॉड किया गया है। जिसकी शिकायत सेंट्रल कोतवाली थाने में की गई है।
बैंक से भी ली गई जानकारी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैंक से भी मामले में जनाकारी ली गई है। जिस पर बैंक ने जवाब में कहा कि हम इसे जानते नही है। आगे एडिशनल डीसीपी का कहना है कि आवेदन में हर पॉइंट को वेरिफाई करने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
निगम आयुक्त ने कही ये बात
वहीं, निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि ठेकेदार द्वारा जो बैंक गारंटी का बोला गया गया था, उसे जब्त की गई है और वह फर्जी पाई गई है। इसके खिलाफ सेंट्रल कोतवाली थाने में शिकायत की गई। जिस पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”1007201865″]
[dgv_vimeo_video id=”1007202000″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

