इंदौर में युवती की सोशल मीडिया पर बनाई फेक आईडी, मामला दर्ज

indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के भंवरकुआं इलाके में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवती की फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर उसका नंबर पोस्ट कर दिया जिससे अज्ञात नंबरों से फोन लगाकर उसे परेशान किया जा रहा है। जिसके बाद युवती ने थाने पहुंच कर बनाई गई फर्जी आईडी और आने वाले फोन को लेकर शिकायत दर्ज कर आई है पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाने और फोन आने की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी आईडी उसके नाम से बना कर कोई अज्ञात व्यक्ति उसे फोन कर परेशान कर रहा है और युवती से गलत बातें कर रहा है। मामले की जानकारी थाने पर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

शिकायत के बाद फर्जी आईडी बनाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामले में विवेचना शुरू करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”892189902″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews