इंदौर में नकली पान मसाला बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

मकान के अंदर तीन युवक व नकली पान मसाला बनाने उपकरण मौजूद थे, विमल पान मसाला जैसा हूबहू सैंपल नकली पान मसाला बड़ी मात्रा में तैयार कर बाजारों में सप्लाई की जा रही थी।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

इंदौर में नकली पान मसाला बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। यह गोरखधंधा रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से एक मकान में चल रहा था। फैक्ट्री पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए है। आरोपी विमल पान मसाला का हूबहू नकली पान मसाला बनाकर मार्किट में बेच रहे थे।

पुलिस का अभियान 

शहर में मिलावट खोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिये गये है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नकली पान मसाला वाली अवैध फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई है। दरअसल थाना कनाडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कनाडिया क्षेत्र सहारा सिटी होम्स बिचोली मरदाना बायपास स्थित मकान मे अवैध गतिविधि चल रही है सूचना पर थाना प्रभारी कनाडिया सहर्ष यादव द्वारा मुखबर सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर एसीपी खजराना जोन 02 इंदौर से सर्च वारंट प्राप्त कर सहारा सिटी मकान नंबर एस 19 को सर्च किया गया तो मुखबिर सूचना सही पाई गई। मकान के अंदर तीन युवक व नकली पान मसाला बनाने उपकरण मौजूद थे, विमल पान मसाला जैसा हूबहू सैंपल नकली पान मसाला बड़ी मात्रा में तैयार कर बाजारों में सप्लाई की जा रही थी। थाना कनाडिया पर कई धाराओं में कॉपीराइट एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने जब्त की नकली मसाला बनाने वाले उपकरण और सामग्री 

पुलिस ने पाऊच पेकेंग मशीन, पाऊच सीलिंग मशीन, सुपारी ओवन ड्रायर, सुपारी कटर मशीन, विमल रोल, मैग्नीशियम कार्बोनेट, कत्था, चूना, टबैको लिव्किड, थैली विमल पान मसाला जब्त किया है। पुलिस ने मामले में अक्षत,जावेद और अरूण को गिरफ्तार किया है।

इंदौर से शकील अहमद की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews