Indore- ढोंगी बाबा की काली करतूत उजागर, अब पुलिस की गिरफ्त में

Indore- ढोंगी बाबा की काली करतूत उजागर, अब पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर, आकाश धोलपुरे| इंदौर में हाईटेक फर्जी ढोंगी बाबा (Fake pretender) की काली करतूते एक के बाद एक सामने आई और जैसे ही मामला पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दरअसल, पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तांत्रिक बने ढोंगी को उसके असल ठिकाने याने की सलाखों के पीछे भेज दिया है। पूरा मामला इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने महिलाओं को फोन पर गंदी बात कहने के साथ ही अश्लील गालियां बकता था। शिकायत बाद पर पुलिस ने ढोंगी आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

महिला की शिकायत पर हुई कार्रवाई
दरअसल राजेन्द्र नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसे कोई बाबा फोन लगाकर पिछले 4 महीनों से गालियां दे रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बाबा का नंबर ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बाबा अपने आप को अघोरी तांत्रिक बाबा बताता है और महिलाओं से अश्लील हरकत के आरोपो की पुलिस कर जांच रही है।

ढोंगी बाबा का नाम भूपेश अंधेरिया (bhoopesh Andheriya) निवासी देवास है। बाबा का खुद इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक (Instagram & Facebook) पर अघोरी बाबा के नाम से आईडी भी है और बाबा क्षेत्र में कई महिलाओं को परेशान कर चुका है। राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अमृता सिंह सोलंकी के मुताबिक पुलिस अन्य महिलाओं की शिकायत पर भी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है वही बाबा से पूछताछ की जा रही है कि उसने क्षेत्र में कितनी महिलाओं के साथ इस तरह का बर्ताव किया है। फिलहाल, पुलिस की पूछताछ जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews