गुटखा किंग किशोर वाधावानी पर किसान ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप

गुटखा किंग किशोर वाधावानी पर किसान ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप

इंदौर, आकाश धोलपुरे। सिगरेट-गुटखे से टैक्स चोरी कर काली कमाई के आरोपी गुटखा किंग किशोर वाधावानी पर इंदौर के किसान ने 200 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप
लगया है। किसान जगदीश पालीवाल का आरोप है कि उसकी जमीन को किशोर वाधवानी
ने गिरीश मितलानी ने धोखे से हड़प कर उस पर आलीशान होटल बनाया है।

इस मामले में किसान जगदीश पालीवाल की शिकायत पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ शाखा में अपराध पंजीबद्ध किया गया है पर किसान का आरोप है कि ईओडब्ल्यू के अधिकारी किशोर बाधवानी को बचाने में लगे है। किसान जगदीश पालीवाल ने आरोप लगाए है कि कि उसकी संपत्ति को किस तरह पीछे रहकर गुटके के कारोबारमकी तरह किशोर वाधवानी ने अपने पार्टनर गिरीश मतलानी और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर हड़प लिया है। कोरोना काल में गुटखे की तस्करी और करोड़ो रुपए की टेक्स चोरी के मामले में किशोर बाधवानी की गिरफ्तारी हुई थी।

किसान का आरोप है की जमीन के फर्जीवाड़े की शिकायत ईओडब्ल्यू में किये जाने के
बाद भी किशोर वाधवानी के खिलाफ ईओडल्यू उसे बचाने में लगा है। किशोर बाधवानी ने किसान की जमीन हड़पकर करोड़ो रुपए का होटल वॉव इंदौर में बनाया है, पीड़ित किसान जगदीश पालीवाल ने ईओडब्ल्यू की जांच सही दिशा में न होने से ईओडब्ल्यू के सामने आमरण अनशन की धमकी दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews