सांप के काटने से किसान के बेटे की मौत, ग्रामीणों में रोष

KISAAN

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) जिले के हातोद थाना क्षेत्र में स्थित बड़ी कलमेर में एक कृषक (Farmer) के नौजवान बेटे की मौत हो गई जिसके बाद ग्रामीणों में रोष है। दरअसल, घटना सोमवार शाम 5 बजे की बतायी जा रही है। घटना के वक्त बडी कलमेर में किसान हरिराम कुशवाहा (Farmer Hariram Kushwaha) के के 17 वर्षीय बेटे विकास सोसायटी में खाद्य लेने गया उसी वक्त उसे जहरीले सांप (Snake) ने काट लिया। लाख कोशिशों के बावजूद युवक को नही बचाया जा सका। फिलहाल, मृतक विकास को हातोद के सरकारी अस्पताल (Government Hospital) में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़े…MP News : फसल कम निकलने से परेशान किसान ने खाया जहर

बड़ी कलमेर स्थित सेवा सहकारी साख संस्था (Service co-operative credit institution) की घटना के बारे में जैसे ही आस पास ग्रामीणों (The villagers) को पता चला तो उन्होंने आक्रोश जताते हुए सोसायटी के जर्जर हो चूके भवनों को एक बड़ा कारण माना है। बड़ी कलमेर के रहवासी राजेश केलम ने बताया कि जिस क्षेत्र में सोसायटी बनी है वहा की जमीन बिल्कुल पोली हो गई है और जमीन के अंदर से कई जहरीले जीव जंतु अक्सर बाहर निकल आते है। ये ही वजह है कि इस तरह की घटना सामने आई और लोगो को एक युवा किसान को खोना पड़ा है।

बता दे पूरे परिसर में सोसायटी के अलावा उचित मूल्य की राशन की दुकान भी है जहां अंधेरे के बीच ग्रामीणों को खाद व अन्य उत्पाद खरीदने को मजबूर रहना पड़ता है ऐसे में शासन को आगे आकर सोसायटी भवन के जर्जर हालात को सुधारना चाहिए।फिलहाल, मृतक किसान के शव को पीएम के लिए भेजा जा चुका है वही पुलिस (police) मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews