
Fashion Show Organized In Indore : स्मार्ट सिटी इंदौर के एसेंशिया होटल में फैशन शो का आयोजन किया गया। डीएसआईएफडी इंस्टीट्यूट के फैशन डिजाइनर्स एक बार फिर से फैशन की दुनिया में अपने बेहतरीन कलेक्शन के साथ नजर आए। डिजाइनरों ने मिस्ट्री वुडलैंड (जादुई जंगल) थीम पर बेस्ड 12 विभिन्न कलेक्शन का प्रदर्शन किया। जिसमें फैब्रिक डेवलपमेंट, लाइनिंग इफेक्ट, बर्निंग इफेक्ट, चमकीले कलर्स और अलग-अलग कलर का उपयोग किया गया।
सोशल वर्कर्स भी हुए शामिल
शो का मूल सिद्धांत इकोफ्रेंडली आउटफिट बनाना और फैशन की दुनिया में नई तकनीकी आजमाना रहा। इस शानदार कलेक्शन में इंस्टीट्यूट की फैकल्टी निधि दवे बकोरे और सृष्टि देवपुजारी ने अहम भूमिका निभाई। फैशन शो में नए फैशन के परिचय के साथ डिजाइनर ने सस्टेंबल गारमेंट पर भी ध्यान दिया। कई सारे सोशल वर्कर्स ने उपस्थित होकर शो की गरिमा बढ़ाई।
[dgv_vimeo_video id=”858330899″]
IMC कमिश्नर रही मुख्य अतिथि
इंदौर शहर की IMC कमिश्नर हर्षिका सिंह शो की मुख्य अतिथि रहीं। जिन्होंने डिजाइनर के कलात्मक पोशाकों की सराहना की। इस दौरान शहर के मशहूर डिजाइनर्स की मौजुदगी से इंस्टीट्यूट के डिजाइनरों को प्रोत्साहन भी मिला है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के कई रास्ते खुले। जिसकी अपार सफलता पर इंस्टीट्यूट की मैनेजिंग डायरेक्टर मिस तृप्ति कुमायू ने सबका आभार व्यक्त किया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

