
Indore News : इंदौर शहर में अपराधों में इजाफा देखा जा रहा है। ताज़ा मामला ग्वालटोली थाना क्षेत्र के आनन्द पेट्रोल पम्प पर बैग छीनने की घटना सामने आई है, जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जहाँ एक बाइक पर आए दो बदमाश मुँह पर नकाब लगा रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि थाने के जाँच अधिकारी के अनुसार सुरेश शर्मा निवासी लिम्बोदी छोटी ग्वालटोली स्थित आनन्द पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने रूके और उन्होंने अपनी एक्टिवा की सीट पेट्रोल भरवाने के लिए खोली तभी उनकी एक्टिवा में रखे बैग को बाइक से आए दो युवकों ने कुछ ही सेकण्ड में लेकर फरार हो गए। सुरेश शर्मा ने बदमाशों से बैग छुड़ाने की कोशिश की लेकिन बाइक सवार बैग लेकर फरार हो गए। वहीं इस मामले में फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
उपनिरीक्षक संजय धुर्वे ने कहा कि घटना के सीसीटीवी के आधार पर प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”917945985″]
