Indore News : बाघ के बाद अब मादा तेंदुआ शावकों संग आई नजर, अलर्ट पर वन विभाग की टीम

indore news

Indore News : इंदौर के महू में कुछ दिनों से बाघ का आतंक लगातार देखने को मिल रहा था। जिसके बाद से ही बाघ को पकड़ने के लिए इंदौर वन मंडल की टीम उसको पकड़ने के लिए जुटी हुई थी। इसी बीच अब मादा तेंदुआ शावकों संग महू के आसपास नजर आई।

ये मलेंडी से करीब एक किमी पहले सड़क पर दिखे। जिसके बाद संकट खड़ा हो गया। इलाके के लोग अभी दशहत में है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही बाघ ने महू रेंज के मलेंडी में एक बुजुर्ग का शिकार किया था।

जिसके बाद सभी सभी लोग डरे हुए हैं। हालांकि बुजुर्ग के शिकार के बाद इलाके में कोई मोमेंट बाघ का देखने को नहीं मिला लेकिन अब मादा तेंदुआ को शावकों के साथ दिखाई देने की सुचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।

क्योंकि मंगलवार सुबह साइकिल से जा रहे नानूराम नाम के व्यक्ति पर उस मादा तेंदुआ ने हमला करने की कोशिश की। ऐसे में अब वन विभाग ने चीफ वार्डन वाइल्ड लाइफ के निर्देश पर चार टीमें बनाई है जो बाघ और मादा तेंदुआ पर नजर बनाए रखे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews