इंदौर में ट्रैफिक पुलिस के साथ की झूमाझटकी, 4 युवक गिरफ्तार

मामले को लेकर ग्वाल टोली थाना प्रभारी संजू कामले ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में थे, जिसकी वजह से उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के साथ इस तरह का बर्ताव किया।
Indore News

Indore News : मध्य प्रदेश का इंदौर जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी के मामले सामने आते हैं, तो कभी डकैती के इन घटनाओं के कारण आम जनता घर के बाहर निकलने से कतराती है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही ऐसी आपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। हालांकि, पुलिस द्वारा इसकी रोकथाम के लिए लगातार धड़-पकड़ अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

इसी बीच जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जब गाड़ी में सवार युवकों द्वारा पुलिस के साथ बदसलूकी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ है।

छोटी ग्वाल टोली का मामला

दरअसल, मामला छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र के मधुमिलन चौराहे का है। जब ट्रैफिक पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक फोर व्हीलर वाहन को रोककर चेकिंग की जा रही थी। गाड़ी में सवार युवक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे और बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने मौके पर मौजूद स्टाफ के साथ झूमाझटकी शुरू कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला दर्ज

वहीं, पुलिस ने घटना के बाद नरेंद्र बुंदेला, सुनील बुंदेला और उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को लेकर ग्वाल टोली थाना प्रभारी संजू कामले ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में थे, जिसकी वजह से उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के साथ इस तरह का बर्ताव किया। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1051066280″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews