
Indore Fire Accident : इंदौर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत ये रही की सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। आनन-फानन में राहगीरों ने BSF जवानों को इसकी सूचना दी। वहीं, बीएसएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांधी नगर थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। जब बच्चे एमएसबी स्कूल माणिक बाग जा रहे थे। बता दें कि पहली दृष्टि से आग की वजह शॉर्ट शर्किट बताई जा रही है। जिसके कारण एरोड्रम और बीजाशन के बीच देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

