
इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore News) से सटे महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के महू-मानपुर रोड स्थित ग्राम जामली में मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े आयशर ट्रक में आग लग गई गई। रात 2 बजे हुई घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
मिली जानकारी अनुसार आयशर ट्रक एमएच-18-बिजी-3164 इंदौर के ट्रांसपोर्ट से मंगलवार शाम को महाराष्ट्र के कोल्हापुर के लिए निकला था । रात को ग्राम जामली में रहने वाला ट्रक चालक गांव की सोसायटी के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर अपने घर चला गया था। अचानक रात 2 बजे ट्रक में आग लग गई। आग लगने के साथ ही जोरदार धमाकों के साथ पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : नहीं बदले रेट, सोना चांदी पुरानी कीमत पर, ये है ताजा भाव
बताया जा रहा है कि ट्रक में ज्वलनशील ऑयल पेंट, कपड़े, जूते-चप्पल सहित अन्य सामान भरा हुआ था। घटना की सूचना पर केंट बोर्ड महू से दमकल पहुंची। दमकल चालक किशोर ने बताया कि ज्वलनशील पदार्थो में आग लगने से धमाके हो रहे थे और आग पर काबू पा लिया गया है। उधर ट्रक चालक ने आशंका जताई है कि क्षेत्र के शरारती तत्वों द्वारा ट्रक में आग लगाई होगी।
[dgv_vimeo_video id=”630735754″]
[dgv_vimeo_video id=”630736439″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

