इंदौर: विजय नगर मेट्रो टॉवर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

fire-in-metro-tower-in-indore

इंदौर|  इंदौर के विजय नगर स्थित मेट्रो टॉवर के तल मंजिल में बने एक कॉल सेंटर में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।  घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की जानकारी अब तक सामने नही आई है। वहीं आग लगने से अफरा तफरी मची रही| 

जानकारी के अनुसार मेट्रो टॉवर के ग्राउंड फ्लोर पर एक निजी कंपनी का कॉल सेंटर संचालित होता है। सोमवार दोपहर यहां समान्य दिन की तरह कामकाज हो रहा था तभी शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। आग लगते देख वहां मौजूद कर्मचारी तुरंत कार्यालय से बाहर  निकल गए और दमकल को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास प्रारंभ कर दिया गया। दमकल की टीम भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया। आग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है हालांकि कॉल सेंटर में रखे कंप्यूटर सहित अन्य सामान जल गया। फायर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews