इंदौर में आगजनी की घटना जारी, अब पन्नी की फैक्ट्री में लगी आग

इंदौर में आगजनी की घटना जारी, अब पन्नी की फैक्ट्री में लगी आग

इंदौर। आकाश धौलपुरे।

इंदौर में होटल गोल्डन गेट पर आगजनी की घटना के बाद एक ऐसा सिलसिला शुरू हुआ जो थमने का नाम नही ले रहा है। इसके बाद दवा बाजार में स्थित मेडिकल शॉप पर आग लग गई वही गुरुवार दोपहर को इंदौर के सांवेर रोड़ स्थित एक पन्नी फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है फैक्ट्री बाणगंगा थाना क्षेत्र के नरवल में है जहां अज्ञात कारण से आग लग गई। आग लगने के कारण लाखो रुपए की पन्नियां जलकर खाक हो गई। आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। 5 टैंकरों की सहायता से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद फायर पुलिस ने आग पर काबू पाया। आग इतनी तेजी से फैल रही थी की एतियाहत के तौर पर आस पास के घरों को खाली करा दिया गया। आग किस वजह से लगी इस बात का पता नही चल पाया है लेकिन प्रारंभिक तौर पर लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस आगजनी की घटना के बाद तफ्तीश में जुटी हुई है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews