पहले हुआ ब्लास्ट फिर लगी पॉवर हाउस में भीषण आग, कई इलाकों में सप्लाय बंद

पहले हुआ ब्लास्ट फिर लगी पॉवर हाउस में भीषण आग, कई इलाकों में सप्लाय बंद

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

इंदौर – उज्जैन रोड़ स्थित धरमपुरी ग्राम के एक बड़े पॉवर हाउस में आज सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि अचानक पॉवर हाउस में एक के बाद एक धमाके की आवाज आई और उसके बाद सांवेर रोड़ क्षेत्र में स्थित धरमपुरी इलाके और आस – पास के अन्य ग्रामीण इलाकों के आसमान में धुंआ ही धुंआ नजर आने लगा।

मिली जानकारी के मुताबिक पॉवर हाउस की एक बड़ी ग्रिड में आग इतनी तेजी से फैली की उसकी लपटे दूर दूर तक दिखाई देने लगी। घटना इंदौर – उज्जैन रोड स्थित पाकीजा स्कूल के पास जेतपुरा पहाड़ी पर स्थित ग्रिड की है। आग इतनी भयावह थी कि शुरू होने के चंद मिनटों में ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। आग लगने के बाद विद्युत विभाग ने ग्रिड से विद्युत सप्लाय रोक दी। वही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू की कवायद शुरू कर दी जिसके बाद बहुत हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। धरमपुरी के रहने वाले अजय कुमार चौहान ने बताया कि घटना धरमपुरी क्षेत्र के जैतपुरा गांव की ग्रिड में बड़ा ब्लास्ट हुआ और 10 मिनिट धमाके होते रहे। हालांकि इसके तुरंत बाद कुछ लोगो ने ग्रिड से पॉवर सप्लाय बंद करने की कवायद शुरू करवा दी थी फिलहाल, ब्लास्ट के बाद लगी आग की वजह से जैतपुरा, धरमपुरी, सांवेर के कुछ क्षेत्रों और इंदौर के औद्योगिक इलाकों में बिजली बंद होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल, ताजा जानकारी के अनुसार अलग अलग ट्रांसफार्मर में लगी आग पर पानी से काबू नही पाया जा सका है और अब बालू रेती का सहारा आग बुझाने के लिए लिया जा रहा है। आग पर काबू पाने के बाद विद्युत विभाग जल्द पॉवर सप्लाय शुरू करने की कोशिश में जुट जाने के साथ ही ग्रिड में आई खामी का पता लगाने की कोशिश भी करेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews