
Indore Crime News : इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते फरयादी से 8 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुछताछ की जा रही है। डीसीपी क्राइम के अनुसार, घटना साल भर पहले हुई थी और पिछले 6 से 8 महीने तक फरियादी फर्जी कंपनी के कर्ताधर्ताओं से संपर्क करने की कोशिश करता रहा लेकिन कोशिश के बावजूद पता चला कि कंपनी पूरी तरह फर्जी है तो उसने पुलिस की शरण लेते हुए शिकायत दर्ज कराई। जिसपर तत्काल एक्शन लेते हुए क्राइम ब्रांच द्वारा एक आरोपी नरेश खरे को ठगी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानें पूरा मामला
बता दें कि इलाहाबाद से वैभव नामक व्यक्ति ने अपने साथ हुई ट्रेडिंग के नाम पर 8 लाख की ठगी की शिकायत दर्ज कराई। इंदौर क्राइम ब्रांच ने फरियादी की शिकायत दर्ज करते हुए मामले में बारीकी से पड़ताल शुरू की तो शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक फर्जी कंपनी का कॉल सेंटर पाया गया, जहां छापेमारी कर मौके से आरोपी नरेश खरे को गिरफ्तार किया गया है और सेंटर को भी बंद कराया गया है।
पुछताछ जारी
मामले को लेकर डीसीपी ने कहा कि ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए हीरानगर थाना क्षेत्र में फर्जी कॉल सेंटर बनाया गया था और लोगों को ठगने के लिए स्टॉफ भी अप्वॉइंट किए हुए थे जो कॉल करके लोगों को ठगने का काम करते थे। फिलहाल, आरोपी से पुछताछ जारी है। उम्मीद है कि जल्दी ही इसका पता लग जाएगा कि इस तरह ट्रेडिंग के नाम पर अब तक कितने लोगों को ठगा जा चुका है।
[dgv_vimeo_video id=”857806139″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

