इंदौर में व्यापारी से 14 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

indore police

Indore News : इंदौर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में फरियादी ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने मुकदमे का दर्ज होना बताते हुए घटनाक्रम की पूरी जानकारी विस्तार से दी और बताया कि आरोपी ने 14 लाख रुपए लेकर भी किए गए अनुबंध के अनुसार चावल फरियादी को नहीं दिया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि फरियादी आनंद गुलानी निवासी संजय पार्क कॉलोनी ने एक शिकायती आवेदन अनिल मिश्रा शीतल ट्रेडर्स के नाम पर दिया था आवेदन की जांच पश्चात पुलिस आजाद नगर ने शिकायत में पाया कि मामला अमानत में खयानत का है जिसके चलते विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने कहा कि दो गाड़ी चावल जिसकी कीमत 14 लाख रुपए है रुपए लेने के बाद भी चावल नहीं पहुंचाया गया। रुपए मांगने पर आरोपी द्वारा दो चेक फरियादी को दिए गए जो बाउंस हो गए परेशान होकर फरियादी ने पुलिस की शरण ली है पुलिस में मुकदमा दर्ज करते हुए धोखेबाजी करके रुपए लेने वाले की तलाश शुरू करते हुए जल्द ही गिरफ्तार होने की उम्मीद जताई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”905975955″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews