इंदौर में वृद्ध महिला के साथ 40 लाख की धोखाधड़ी, ठगों की तलाश शुरू

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडौतिया ने बताया कि महिला ने बैंक से तुरंत कॉल करके फिक्स डिपॉजिट तुड़वाए और आरोपियों को पैसे ट्रांसफर कर दिया, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है।
Bhopal division issues warning

Bhopal division issues warning – Beware of fake railway recruitment advertisements

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधिक घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिस पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जाती है, जिसमें सफलता भी हाथ लगती है। इसके बावजूद, बदमाशों की हौसले बुलंद होते ही नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम ने डिजिटल थी के मामले का खुलासा किया है, जिसमें वृद्ध महिला के साथ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। महिला की शिकायत के बाद ठग का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। फिलहाल, आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आया फ्रॉड कॉल

शिकायतकर्ता महिला ने क्राइम ब्रांच की टीम को बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक फोन कॉल आया था, जब उधर से एक व्यक्ति ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई का अधिकारी बताया। इसके बाद उसने महिला से मनी लांड्रिंग के पैसे को अकाउंट में ट्रांसफर करने के नामपर उससे आधार कार्ड और मोबाइल नंबर मांगा। जिसके बाद एक अकाउंट खोला। साथ ही बताया कि अकाउंट की जांच भी की जाएगी। जिसके झांसे में आकर महिला ने अपने आधार कार्ड का नंबर और मोबाइल नंबर ठगों को बता दिया।

ठगों की तलाश शुरू

जैसे ही महिला को फ्रॉड की जानकारी हुई वह तत्काल क्राइम ब्रांच के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडौतिया ने बताया कि महिला ने बैंक से तुरंत कॉल करके फिक्स डिपॉजिट तुड़वाए और आरोपियों को पैसे ट्रांसफर कर दिया, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। वह तत्काल हेल्प के लिए क्राइम ब्रांच की ऑफिस पहुंची। फिलहाल, पुलिस ने खातों को रिकवरी कर ली है और ठगों की तलाश भी शुरू कर दी गई।

[dgv_vimeo_video id=”1014723882″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews