
DAVV Indore : इंदौर जिले के देवी अहिल्या विश्व विद्यालय (DAVV) में CUET की परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने से पहले ही प्रवेश के नाम पर ठगी करने वाले सक्रिय हो चुके हैं। इससे पहले कोई छात्र ठगी का शिकार हो इसकी जानकारी कुलपति को मिल गई। जिसके बाद ठोस कदम उठाते हुए DAVV की आधिकारिक वेवसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के माध्यम से छात्रों को फर्जी लोगों से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही, सीयूईटी के तहत की जाने वाली प्रवेश प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी भी प्रदान की गई।
ठग हुए सक्रिय
शिक्षण संस्थानों में नए सत्र की शूरुआत में पहला कदम छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया होती है। इसी कड़ी में इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शि रखने के उद्देश्य से सीयूईटी प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाता है और जैसे ही प्रक्रिया शुरू हुई वैसे ही ठगों ने भी अपना पैर पसारना शुरू किर दिया।
छात्र खुद होंगे जिम्मेदार
वहीं, डीएवीवी की साइट पर एक नोटिफिकेशन जारी करने के आदेश जारी किए है और ठगों से होशियार रहने की सलाह दी है। कुलपति ने कहा की प्रवेश प्रक्रिया सिर्फ और सिर्फ सीयूईटी के फॉर्मेट पर ही दी जाएगी जो कि विधिवत होती है। ठगी का शिकार होने वाले छात्र इसके लिए खुद जिम्मेदार रहेंगे। इसलिए छात्रों से डीएवीवी की साइट रोजाना देखते रहने के लिए भी कहा है- प्रोफेसर रेनू जैन, कुलपति, डीएवीवी, इंदौर
[dgv_vimeo_video id=”840415800″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

