FRC new rules: एफआरसी ने आगामी शिक्षा सत्र के लिए तय की कॉलेजों की फीस, अब मनमानी लेटफीस नहीं ले सकेंगे कॉलेज

FRC new rules: एफआरसी ने आगामी शिक्षा सत्र के लिए तय की कॉलेजों की फीस, अब मनमानी लेटफीस नहीं ले सकेंगे कॉलेज

FRC new rules: इंदौर के कॉलेजों ने आने वाले शिक्षा सत्र के लिए हॉस्टल फीस को 7500 रुपए प्रति सेमेस्टर तय किया है। इसके अनुसार, कोई भी कॉलेज इससे अधिक फीस छात्रों से नहीं ले सकता है। दरअसल यह निर्णय एडमिशन एंड फीस रेगुलेटरी कमेटी (एफआरसी) ने आगामी शिक्षा सत्र को देखते हुए लिया है। गौरतलब है की हर वर्ष कॉलेजों पर फीस को बढ़ाने के आरोप लगते हुए दिखाई देते है। ऐसे में यह निर्णय छात्रों को राहत प्रदान कर रहा है।

ट्रांसपोर्टेशन फीस के साथ-साथ प्लेसमेंट फीस भी तय:

दरअसल इसके साथ ही एफआरसी द्वारा अब ट्रांसपोर्टेशन फीस को 6000 रुपए प्रति सेमेस्टर और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट फीस को एक हजार रुपए प्रति सेमेस्टर (फाइनल इयर) के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं इसका पालन सभी इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, एमबीए, एमसीए सहित अन्य पाठ्यक्रम संचालित करने वाले कॉलेजों को करना होगा। दरअसल इस दौरान फीस कमेटी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लेट फीस के रूप में 25 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ही फीस लगाई जाना चाहिए।

लेट फीस का नियम:

दरअसल एफआरसी ने स्पष्ट किया है कि लेट फीस के रूप में 25 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से फीस लगाई जाएगी, जिसे छात्रों को अदा करना होगा। यदि महीने भर देर होती है तो अधिकतम 500 रुपए और एक महीने से ज्यादा देर होने पर एक हजार रुपए लगेंगे। लेकिन, अगर छात्र तीन महीने तक फीस नहीं देता है तो लेट फीस दो हजार रुपए से अधिक नहीं हो सकेगी। इसका उल्लंघन होने पर कॉलेज यूनिवर्सिटी के नियमों के तहत कार्रवाई कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews