Indore News: नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, पुलिसकर्मियों ने उठाया लाभ

Indore News: नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, पुलिसकर्मियों ने उठाया लाभ

Indore News : इंदौर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दरअसल, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य व फिटनेस को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर जाँच कराई जाती है। इसी कड़ी में आज पुलिस आयुक्त नगरीय के निर्देशन पर सेंट्रल लैब के सहयोग से पुलिस कर्मियों के लिए इसका आयोजन किया गया।

विभिन्न प्रकार के टेस्ट

मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी, पुलिस आयुक्त नगरीय मकरंद देऊस्कर, सेंट्रल लैब की डॉ. विनिता कोठरी की उपस्थिति में पुलिस कर्मियों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई। स्वास्थ शिविर में सेंट्रल लैब के डॉक्टर एवं उनकी टीम द्वारा सभी पुलिस कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, एस.जी.पी.टी (लिवर फंक्शन टेस्ट), सीरम क्रिएटिनिन (किंडनी फंक्शन टेस्ट) तथा लिपिड प्रोफाइल आदि विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए गए।

डॉक्टरों ने दी समझाइश

इस दौरान सभी की जांच के आधार पर उपचार एवं उचित समझाइश दी गई। साथ ही, आगे जीवन को स्वस्थ रखने तथा अपने आप को पुलिस कार्य के लिए खुद को फिट रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

[dgv_vimeo_video id=”826624520″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews