इंदौर,आकाश धौलपुरे। इंदौर (indore) में 22 वर्षीय युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दरअसल, युवक किस तरह के अवसाद में घिरा था और किस वजह से उसने आत्मघाती (Suicide) कदम उठाया है इसकी जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल, युवक के शव को पीएम के लिये भेज दिया गया है वही पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजह जानने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े…Hanuman Jayanti – दिल्ली में दंगल इंदौर में मंगल, साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल

बताया जा रहा है कि मृतक युवक का नाम मनीष पिता बनेसिंह है जो मूलतः गंधवानी थाना क्षेत्र के विलदा ग्राम में रहता था। मृतक के रतलाम में एक्ससाइज विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का विवाह डेढ़ साल पहले हुआ था और वह अपनी पत्नि और भाई जितेंद्र के साथ इंदौर की राजा बाग कालोनी में रहता था। जानकारी ये भी सामने आ रही है कि मृतक ने इसके पहले भी सुसाइड का कदम उठाया था लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था। एम.ए. की पढ़ाई कर चुका मृतक मनीष प्रायवेट जॉब करता था। वही इस बात का पता नही चल सका है कि वो किस मानसिक तनाव में था जो उसने ये कदम उठा लिया।

यह भी पढ़े…CM के निर्देश- सर्वे कर पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़े, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

दरअसल, घटना शनिवार दोपहर की है जब मनीष ने पहले अपनी पत्नि को उसके अपने घर भेज दिया इसके बाद बाहर जाकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक का भाई उसे इलाज के लिए एम.वाय.अस्पताल ले गया था। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी फूलसिंह अजनाद ने बताया की मृतक इंदौर की राजाबाग कालोनी में किराये के कमरे में रहता था और शनिवार को उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। वही पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुट गई है।

यह भी पढ़े…Micromax In 2C जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 6GB स्टॉरेज और 5000mah बैटरी, कीमत ₹9000 से भी कम! 

[dgv_vimeo_video id=”700174943″]

वही मृतक के पिता एक्ससाइज कांस्टेबल बनेसिंह ने बताया कि उनके बेटे ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी वजह उन्हें भी नही पता है और जानकारी मिलते ही वो तुरंत रतलाम से इंदौर के लिए रवाना हो गए थे।

फिलहाल, एक्ससाइज कांस्टेबल के बेटे ने सुसाइड क्यों किया है इसकी जांच पुलिस कर रही है लेकिन परिवार के होनहार के बेटे के इस तरह से गलत कदम उठाने के चलते पूरा परिवार स्तब्ध है।

[dgv_vimeo_video id=”700175028″]