
Indore News : इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने बाईपास और सुनसान इलाकों में लूट की वारदातो को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। पुलिस ने गैंग के चार सक्रिय सदस्य को गिरफ्त में ले लिया है घटना में शामिल एक सदस्य फरार है। पुलिस ने पकड़े गए गिरोह से एक डिजायर कार और लूट का माल बरामद किया है।
क्या है पूरा मामला
राउ पुलिस इंदौर ने बाईपास पर हुई यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी श्याम शुक्ला के साथ लूटपाट की घटना का खुलासा कर दिया एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा जोन 01 ने पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए बताया कि लूट को अंजाम देने वाले सभी बदमाश खजराना क्षेत्र के रहने वाले है और नशे के आदि है। घटना में शामिल 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
दरअसल पूरे घटनाक्रम के खुलासे में सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर रुबीना मिजवानी ने बेहतर भूमिका निभाई है राऊ थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर की टीम द्वारा शातिर लुटेरी गैंग से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कोशिश है इस शातिर गैंग से ओर खुलासे हो सकते है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”998802411″]
