
Indore police arrested a chain snatcher.
Indore Crime News : इंदौर क्राइम ब्रांच और खुड़ैल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल टावरों बैटरी चुराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से बैटरियां भी बरामद की गई है।
यह है पूरा मामला
क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी द्वारा बताया गया कि खुड़ैल थाना क्षेत्र में मोबाइल टावरों में लगी बैटरियां चोरी होने की वारदात सामने आ रही थी जिसे लेकर पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी वहीं मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और खुड़ैल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी अविनेश अहिरवार रामकृष्ण जाटव और जितेंद्र उर्फ जीतू पाटीदार को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि आरोपियों ने एयरटेल आइडिया कंपनी के टावरों की लगी बैटरियां चोरी की थी वही पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक आरोपी अविनेश अहिरवार कंपनियों में पिकअप वाहन से माल सप्लाई करने का काम करता है जिसने अपने साथियों को साथ मिलकर टावरों में लगी बैटरियां चोरी करने की योजना बनाई थी और वारदात को अंजाम भी दिया था उस दौरान कंपनी के लोगों द्वारा एक आरोपी को पकड़ लिया गया था वही तीन फरार हो गए थे जिन्हें क्राइम ब्रांच और खुड़ैल पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”877892914″]
