इंदौर में गांजा तस्कर डिलीवरी देने के पहले ही पकड़ा, 11 किलो माल बरामद

पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को पता लगा रही है कि इंदौर शहर में आरोपी युवक अवैध मादक पदार्थ गांजा किसे सप्लाई करने आया था।
indore crime branch

Indore Crime News : देश-प्रदेश में ड्रग्स का काला कारोबार तेजी से अपने पांव पसार रहा है, वहीं प्रदेश में नशे के कारोबार पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसते हुए लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। इसी बीच इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने बुरहानपुर के एक तस्कर को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ़्तार किया है। वही बताया जा रहा है कि आरोपी बुरहानपुर से अवैध मादक पदार्थ लाकर इंदौर में किसी अन्य तस्कर को सप्लाई करने वाला था।

एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम घेराबंदी कर बुरहानपुर निवासी युवक दूरसिंह डाबर को संजना पार्क से गिरफ़्तार किया। जिसके कब्जे से यूरिया की बोरी में भरकर लाया गया 11 किलो 8 ग्राम गांजा, दोपहिया वाहन और एक मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

वहीं अब पकड़े गए आरोपी से इंदौर क्राइम ब्रांच पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को पता लगा रही है कि इंदौर शहर में आरोपी युवक अवैध मादक पदार्थ गांजा किसे सप्लाई करने आया था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1023925917″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews