प्लॉट बेचने दी नोटरी, बिगड़ी नीयत वापस करने पर मांगे 2 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गुंडे शाकिर चाचा के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में हत्या, अवैध वसूली, मारपीट सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है, उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
Chandan Nagar Police Station Indore

Indore News :  इंदौर पुलिस ने कुख्यात गुंडे शाकिर चाचा को गिरफ्तार एक फरियादी की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार  किया है, पकड़े जाने के बाद आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में हत्या, अवैध वसूली, मारपीट सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के कुख्यात गुंडे हिस्ट्रीशीटर शाकिर चाचा को चंदन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इस मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बीते दिनों चंदन नगर थाना क्षेत्र निवासी फरियादी द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित उसके प्लॉट की नोटरी उसने बेचने हेतु शाकिर चाचा को दी थी।

नोटरी वापस करने मांगे 2 लाख रुपये  

नोटरी देने के बाद शाकिर चाचा ना ही प्लांट बेच रहा था और ना ही उसकी नोटरी वापस कर रहा था, फरियादी द्वारा शाकिर चाचा से नोटरी वापस मांगने पर उसने उसे नोटरी वापस करने के एवज में 2 लाख की मांग की, जिससे परेशान होकर उसने पुलिस की शरण ली।

शहर के कई थानों में दर्ज हैं अपराध 

शिकायत के बाद पुलिस तत्काल प्रभाव से एक्शन में आई और शिकायत के आधार पर आरोपी गुंडे शाकिर चाचा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, बता दे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी गुंडे शाकिर चाचा के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में हत्या, अवैध वसूली, मारपीट सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है, उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1081085284″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews