Indore News : भभूति समझ युवती ने खाई चूहामार दवाई, अस्पताल में तोड़ा दम

Indore News : इंदौर से हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने घर में रखी रामनवमी की भभूति समझ कर जहर खा लिया। दरअसल जब युवती की तबीयत खराब होने लगी तो उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन युवती ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, युक्ति का नाम राखी कुशवाह था। उसकी उम्र 27 साल थी। एम वाय अस्पताल में जब युवती को भर्ती करवाया गया तो उसके परिजनों द्वारा बताया गया कि घर में नवमी के हवन की भभूति रखी हुई थी। वहीं पास में चूहा मार दवाई भी थी। ऐसे में युवती ने भभूति समझ कर चूहा मार दवाई खा ली।

इस मामले की जानकारी जब सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि भभूति और चूहामार दवाई में काफी ज्यादा अंतर होता हैं। सभी के मन के कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन जब युवती ने चूहामार की दवाई खा ली तो उसकी अचानक तबियत बिगड़ने लग गई। जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन वह नहीं बच पाई।

Indore News : 18 साल की युवती ने की आत्महत्या की कोशिश

इस मामले के अलावा इंदौर से एक और खबर सामने आई थी। जिसमें 18 साल की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया अन्यथा उसकी भी मौत हो जाती। यह कदम युवती ने घर में हुए विवाद की वजह से उठाया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews