सरकारी हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

mp news

Indore News: इंदौर के एक सरकारी हॉस्टल में छात्रा द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। रात में हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने वार्डन को सूचना दी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि आत्महत्या का कदम उठाने से पहले छात्रा किसी लड़के से मोबाइल पर बात कर रही थी। मोबाइल जब्त कर लिया गया है और जांच पड़ताल जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना इंदौर के तेजाजी नगर के सरकारी हॉस्टल की है। यहां पर रहने वाली छात्रा एकलव्य गुरुकुलम आवासीय विद्यालय में पढ़ती है। इसने हॉस्टल के बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब छात्राओं ने देखा तो वार्डन को जानकारी दी गई और पुलिस को बुलाया गया।

छात्रा के पिता का कहना है कि वह 5 साल पहले यहां पर रहने आई थी और पढ़ाई में बहुत ही अच्छी थी। पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है बेटा नवोदय में पढ़ता है और वह खुद सरकारी स्कूल में टीचर है। उन्होंने बेटी की मौत पर संदेह भी जताया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

छात्रा की मौत के बाद पुलिस अधिकारियों की एक टीम हॉस्टल पहुंची और यहां पर वार्डन से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल का मुआयना भी किया। छात्रा का मोबाइल जब्त कर वह जिस लड़के से बात कर रही थी उससे पूछताछ करने के बारे में कहा जा रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नही मिला है। बताया जा रहा है कि छात्रा किसी बीमारी से पीड़ित थी। लेकिन जब तक जांच नहीं हो जाती कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews