Indore News : इंदौर में हैवानियत, अपहरण के बाद छात्रा से गैंगरेप, बोरे में बंद कर जलाने की कोशिश

Indore News : इंदौर में हैवानियत, अपहरण के बाद छात्रा से गैंगरेप, बोरे में बंद कर जलाने की कोशिश

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के सपनों के शहर में आये दिन अपराध की दुनिया मे ऐसी वारदाते सामने आ जाती है जो हर किसी को ये सोचने पर मजबूर कर देती है क्या अब इस शहर में उनका रहना मुनासिब होगा।दरअसल, बुधवार को इंदौर (Indore) में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात के दौरान पांच बदमाशो ने योजना के तहत कोचिंग (Coaching) से घर आते समय पहले तो कॉलेज छात्रा (College Student) का अपहरण (Kidnapped) किया फिर उसके साथ गैंगरेप (Gang rape) कर चाकू से हमला बोल उसे घायल कर दिया।

यह भी पढ़े… Indore News : इंदौर में बड़ा राशन घोटाला उजागर, खाद्य अधिकारी निलंबित, 31 पर FIR

इतना ही नहीं दुष्कर्मियों ने छात्रा को बोरे में बंद कर उस पर घासलेट डालकर रेलवे पटरी (Railway track) पर फेंक दिया ताकि वो उसका जीवन समाप्त हो जाये लेकिन इसे छात्रा का साहस कहा जायेगा कि गम्भीर रूप से घायल होने के बावजूद उसने आवाज लगाना शुरू कर दी जिसे सुनकर मौके पर कुछ लोग पहुंच गए। इसके बाद युवती को बोरे से निकालकर उपचार के लिए एम.वाय. अस्पताल (MY Hospital) भिजवाया गया फिलहाल, युवती का एम.वाय. अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है जहां गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना, भागरीथपुरा इलाके में स्थित रेलवे ट्रैक के पास की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित युवती ने पुलिस (Indore Police) को बताया है कि वह पाटनीपुरा क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने जाती है मंगलवार शाम कोचिंग से लौटते समय उसे उसका एक दोस्त मिला और उसके साथ एक अन्य युवक भी था। युवती का आरोप है कि दोनों ने ही बातों-बातों में उसे कुछ सुंघाया और बाइक पर बैठाकर भागीरथपुरा रेलवे ट्रैक के पास ले गए ।

रेलवे ट्रैक पर पहले से तीन लोग मौजूद थे, जो युवती के लाने का इंतजार कर रहे थे। सभी ने मिलकर युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और युवती के विरोध करने पर युवकों ने पीड़िता पर हमला कर बारी-बारी से रेप किया। युवती का आरोप ये भी है कि दुष्कर्म करने के बाद बदमाशों ने उस चाकू से हमला किया और बोरे में बंद कर उसे आग (Fire) के हवाले करने की भी कोशिश की। इसके बाद सभी मौके से भाग गए ।

पुलिस ने देर रात एक आरोपी को पकड़ लिया है । एएसपी (Indore ASP) शशिकांत कनकने ने बताया कि पुलिस पूरी घटना की जांच जुटी है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दे कि आरोपियों के मौके से भागने के बाद युवती चिल्लाई तब लोगो की मदद से वह जैसे-तैसे बोरे से बाहर आई और अपने परिजनों को वारदात की जानकारी दी जिसके बाद उसे एम.वाय. अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 D, 365, 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews