
इंदौर, आकाश धोलपुरे। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) शनिवार को केंद्रीय जेल इंदौर (Central Jail Indore) पहुंचे। उन्होंने बंदियों को संबोधित करते हुए उन्हें समझाईश भी दी। जेल प्रशासन ने जेल मैन्युल के हिसाब से राज्यपाल का स्वागत किया।
बता दें कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहले ऐसे राज्यपाल हैं जो इंदौर (Indore News) की केंद्रीय जेल में पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि जेल में मानवता की दृष्टि से सुविधाएं होनी चाहिए। राज्यपाल ने बंदियों को अपने संबोधन में कहा कि आप सभी जेल में एक छोटी सी भूल के चलते समय गुजार रहे हैं । इंसान का एक मिनट या एक सेकंड का गुस्सा जीवन बर्बाद कर देता है। इसलिए इसपर नियंत्रण जरुरी है।
ये भी पढ़ें – बकाया वसूली करने गए बिजली कर्मचारियों ने की मारपीट, वीडियो वायरल, विधायक धरने पर
उन्होंने बंदियों को बताया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि अपना जीवन लेने के लिए नहीं है, देने के लिए है। आशा करता हूँ कि सभी स्वयं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहेंगे और चार दीवारियों के बाहर जाकर समाज और देश के प्रति ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ जीवन को सार्थक बनाये।
[dgv_vimeo_video id=”638126784″]
[dgv_vimeo_video id=”638127182″]
[dgv_vimeo_video id=”638127790″]
[dgv_vimeo_video id=”638128084″]
[dgv_vimeo_video id=”638128684″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

