आज इंदौर आएंगे राज्यपाल मंगू भाई पटेल, दिव्यांग छात्राओं के लिए बने हॉस्टल का करेंगे उद्घाटन

आज इंदौर आएंगे राज्यपाल मंगू भाई पटेल, दिव्यांग छात्राओं के लिए बने हॉस्टल का करेंगे उद्घाटन

Indore News : मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल आज इंदौर आएंगे। इस दौरान वो दिव्यांग छात्राओं के लिए बने हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे। जिसके लिए पुलिस प्रसाशन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सड़कों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि राज्यपाल शहर में 70 से 75 मिनट रहेगें। जिसके बाद वह वापस भोपाल के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। आइए विस्तार से बताते हैं आपको पूरा शेड्यूल यहां…

जानें पूरा शेड्यूल

  • निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल पटेल दोपहर 3.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट आएंगे।
  • जहां से वह कार द्वारा आनंद सर्विस सोसायटी, लिंबोदागारी, बरदारी रोड (अरबिंदो हॉस्पिटल के पीछे ) के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 4 बजे आनंद सर्विस सोसायटी पहुंचेंगे, जहां वो दिव्यांग छात्राओं के लिए बने हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे।
  • कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटेल शाम 4.50 बजे कार्यक्रम स्थल से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • शाम 5 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर वायुयान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews