निगम कर्मचारियों के साथ किराना व्यवसायी भी घर-घर जाकर लेंगे ऑर्डर

निगम कर्मचारियों के साथ किराना व्यवसायी भी घर-घर जाकर लेंगे ऑर्डर

इंदौर।आकाश धौलपुरे।
मध्यप्रदेश के इंदौर में लॉक डाउन का ऐसा असर है कि 30 लाख से अधिक आबादी वाले शहर में कुछेक स्थानों को छोड़कर लोग घरों में रहकर कोरोना की जंग में प्रशासन और सरकार का सहयोग करने के साथ ही खुद और अपनों का ख्याल रख रहे है। टोटल लॉक डाउन की जद्दोजहद के बीच इंदौर के कई इलाकों की छोटी बस्तियों सहित गरीबो को झोन स्तर पर खाद्य साम्रगी और फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है।

वही शहर के उन परिवारों के लिए निगम खाद्य सामग्री की खरीदी के लिए नई व्यवस्था की शुरुआत करने का आश्वासन दिया है हालांकि एक व्यवस्था ले तहत 250 किराना व्यवसायियों को सूचीबद्ध किया जाने की सूचना है जिसकी तैयारी निगम प्रशासन कर रहा है। इन विक्रेताओं को जो थोक व्यापारी खाद्य सामग्री पहुंचाएंगे उनसे भी निगम की बात जारी है और हो सकता है जल्द ही आपके घर पर डोर टू डोर कचरा उठाने वाली गाड़ी के साथ किराना व्यवसायी का एक प्रतिनिधि पहुँचेगा जो निगम द्वारा जारी एक निर्धारित फार्मेट के अनुसार आपके द्वारा डिमांड किये गए सामान की लिस्ट लेगा और संभवतः एक या दो दिन में डिलेवरी भी करेगा। हालांकि, निगम किराना व्यवसायी और खरीदने वालों से संपर्क कराएगा लेकिन भुगतान से संबंधित मामले में निगम का कोई हस्तक्षेप नही रहेगा। निगम द्वारा शहर के चुनिंदा किराना दुकान विक्रेताओ और खरीदने वालों के बीच एक बात का ध्यान रखेगा की राशन की कालाबाजारी न हो और विक्रेता मनमाने दाम ना वसूले। इसके लिए निगम ने हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए है।

आज से शुरू होनी थी डोर टू डोर आर्डर की व्यवस्था
दरअसल, इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा आज से डोर टू डोर आर्डर, एक निर्धारित फार्मेट के अनुसार लिये जाने थे लेकिन शहर के कई इलाकों में कचरा वाहन के साथ चलने वाले निगम कर्मचारी माकूल जबाव नही दे पाए वही कई स्थानों पर आश्वस्त करते दिखाई दिए कि थोड़ी देर में कोई आने वाला है। ऐसे में ये बात सामने आ रही है कि निगम समूचे शहर को आने वाले कुछ दिनों बाद ही कवर कर पायेगा। इस मामले को निगमायुक्त आशीष सिंह ने मीडिया को जानकारी दी थी कि निगम की बैकहैंड पर तैयारी चल रही है और जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।

कालाबाजारी रोकने के लिए निगम के हेल्पलाइन नम्बर
किराना और राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए नगर निगम और प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। इंदौर 311 ऐप के साथ ही नगर निगम के कंट्रोल रूम-0731- 4030100, 0731-4071717, 0731-4051515 के नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।

ऐसा रहेगा प्रारूप और ये जरूरी सामान मिल सकेगा
इंदौर नगर निगम ने लोगो द्वारा जरूरी सामान की खरीदी के लिए एक प्रारूप जारी किया है जिसके जरिये लोग आटा, चावल, दाल, खाद्य तेल, मिर्च, मसाले, शक्कर, चायपत्ती, साबुन, दूध पावडर और आलू – प्याज खरीद सकेंगे। फार्मेट के तहत लोग अपने सामान का ऑर्डर निश्चित मात्रा में दे सकेंगे। फिलहाल, जमीनी स्तर पर निगम की व्यवस्था कब तक पूर्णतः लागू होगी इसके बारे में अभी कुछ कहा नही जा सकता है वही माना ये जा रहा है कि आगामी सोमवार या मंगलवार से डोर टू डोर किराना वस्तुओं के ऑर्डर की दस्तक हो सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews